आपके PF अकाउंट में हैं कितने पैसे, सारी जानकारी देगा ये सरकारी एप

यदि आप विभिन्न सेवाओं के लिए सिर्फ एक एप का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उमंग एप एक बेहतरीन विकल्प है। उमंग एप (Umang) पर 600 से ज्यादा सरकारी सेवाओं का एक्सेस मिलता है। यानी एक एप और 600 काम। इनमें से कुछ सेवाएं ईपीएफ, पैन, आधार, गैस बुकिंग, बिल पेमेंट आदि हैं।

इस एप को Ministry of Electronics and Information Technology द्वारा विकसित किया गया है। इस एप को आप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों जगहों से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप का वेब वर्जन भी उपलब्ध है। विभिन्न सेवाओं के साथ साथ इस एप पर आपको ईपीएफ अकाउंट का एक्सेस मिलता है।

यूजर्स इस एप के माध्यम से अपना ईपीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। ईपीएफ सेवा का इस्तेमाल उमंग (Umang) एप पर करने के लिए यूजर्स को अपना यूएएन नंबर और ईपीएफओ पर रजिस्टर मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। जिन यूजर्स के पास यूएएन नंबर नहीं है, उन्हें ईपीएफओ की वेबसाइड पर जाकर अपना यूएएन एक्टिवेट करना होगा।

Umang एप पर फॉलो करना होगा ये प्रॉसेस

सबसे पहले यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करना होगा।

एप डाउनलोड करने के बाद यूजर्स को अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉगइन करना होगा।

इसके बाद आपको तीन होरिजेंटल बार पर टैप करना होगा।

यहां आपको ईपीएफओ का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको एंप्लॉयी सेंट्रिक सर्विस पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद पासबुक विकल्प पर जाना होगा।

यहां आपको अपना यूएएन और ओटीपी का इस्तेमाल करके लॉगइन करना होगा।

इन स्टेप को फॉलो करने के बाद यूजर्स को उनके डिपॉजिट की जानकारी मिल जाएगी। इस एप की मदद से आप अन्य सरकारी सेवाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे एक्टिवेट होगा UAN?

यदि आपके पास यूएएन नंबर नहीं तो आपको https://www.epfindia.gov.in/ की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको अपना यूएएन नंबर एक्टिवेट करना होगा। इसके लिए आपको सैलरी स्लिप, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि की जरूरत होगी। आपको अपने सैलरी स्लिप पर दिए गए यूएएन नंबर को डालना होगा और अन्य जानकारी फील करनी होगी। इसके बाद आपको कैपचा डालना होगा और ऑथेंटिकेशन पिन की जरूरत होगी। पिन आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मिलेगा। ध्यान रखें कि एक्टिवेशन प्रॉसेस में 7 घंटे का वक्त लगता है।

Post a Comment

0 Comments