5 बल्लेबाज जो वनडे में तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा के 264 रनों का रिकॉर्ड



नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में अगर मौजूदा समय के विस्फोटक बल्लेबाजों की बात की जाये तो भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से ज्यादा खतरनाक कोई बल्लेबाज नहीं मिलेगा। सीमित ओवर्स प्रारूप में रोहित शर्मा ने एक अलग मुकाम हासिल किया है। भारत के लिये शानदार शुरुआत के साथ-साथ ही रोहित शर्मा ने कई बार अपनी टीम के लिये मैच जिताऊ प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 3 बार दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड की बात करें तो यह आंकड़ा भी रोहित शर्मा के नाम है जो उन्होंने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।

इस मैच में रोहित शर्मा ने 264 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी और इस दौरान 16 छक्के लगाने का कारनामा भी किया। रोहित शर्मा की ओर से बनाया गया यह स्कोर किसी भी खिलाड़ी के तोड़ पाना नामुमकिन लगता है लेकिन आज हम क्रिकेट जगत के उन 5 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो कि आगे आने वाले समय में 264 रनों के विशाल रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

डेविड वॉर्नर (David Warner)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आने वाले समय में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता रखते हैं. वह विस्फोटक अंदाज से लंबी पारियां खेलने के लिया पहचाने जाते हैं और वह ये काम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बार के चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में यह खिलाड़ी तिहरा शतक भी बना चूका है.

वनडे क्रिकेट में डेविड वॉर्नर का सबसे बढ़िया स्कोर 179 रन का है. यह पारी वॉर्नर ने साल 2017 में पाकिस्तान के विरुद्ध एडिलेड के मैदान पर खेली थी. कहने को भले ही आज तक डेविड वॉर्नर ने वनडे में कोई दोहरा शतक ना लगाया हो, लेकिन वह अपने सर्वश्रेष्ठ दिन पर रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं.

कॉलिन मुनरो (Collin Munro)

न्यूजीलैंड टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज कॉलिन मुनरो अपनी विस्फोटक अंदाज की बल्लेबाजी के लिए ही जाने जाते है और उनके पास भी ऐसी पूरी क्षमता है कि वह रोहित शर्मा के 264 रन के इस रिकॉर्ड को तोड़ दे. वह दुनियाभर की टी-20 लीग में खेलते हैं और पहली गेंद से ही आक्रमक रुख अपनाते हैं. जिस तरह वह लम्बे-लम्बे छक्के लगाते हैं. उसे देखते हुए गेंदबाजों के पसीने भी छुट जाते हैं.

टी-20 क्रिकेट में, तो यह खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और कुल 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक भी बना चुका है. आने वाले समय में यह खिलाड़ी वनडे में भी कमाल करते हुए रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है.

एविन लुइस (Evin Lewis)

एविन लुईस भी वेस्टइंडीज के ऐसे ओपनर बल्लेबाज है, जिन्हें खुलकर बल्लेबाजी करना पसंद है. यह खिलाड़ी पॉवरप्ले का भरपूर फायदा उठाता है और हवा में शॉट खेलने से बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाता है.

वह वेस्टइंडीज के लिए 51 वनडे मैच और 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. 51 वनडे में उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 35.8 की औसत से 1610 रन बनाए हुए हैं. वहीं उन्होंने अपने खेले 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 32.2 की औसत व 155.4 के स्ट्राइक रेट से 934 रन बनाए हुए हैं.

एरॉन फिंच (Aron Finch)

एरॉन फिंच टी-20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में बड़ी-बड़ी पारियां खेल चुके हैं. इनका खेलने का अंदाज भी काफी विस्फोटक रहता है और गेंदबाजों को यह घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. इनके सामने कोई भी गेंदबाज गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा. यह गेंदबाजों की धज्जियां उधेड़ देते हैं. वह वर्तमान में वनडे और टी-20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक है.

अपने खेले 126 वनडे मैचों में इन्होंने 41.03 की शानदार औसत से 4882 रन ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बनाये हुए हैं. यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए 61 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुका हैं. जिसमे इन्होंने 38.25 की शानदार औसत से 1989 रन बनाये हुए हैं. यह खिलाड़ी अपना दिन होने में रोहित शर्मा के 264 रनों से आगे निकल सकता है.

जेसन रॉय (Jason Roy)

जेसन रॉय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उनका इंग्लैंड के लिए खेलते हुए 40 से ज्यादा का औसत व 100 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट है. उनके इस औसत और स्ट्राइक रेट से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस दर्जे के खिलाड़ी हैं.

अपने खेले 87 वनडे मैचों में जेसन रॉय ने अब तक 42.4 की शानदार औसत के साथ कुल 3434 रन बनाए हुए हैं. इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 107.3 का रहा है. यह विस्फोटक खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में 9 शतक और 18 शतक भी बना चुका हैं.


Post a Comment

0 Comments