बालों और चेहरे की खूबसूरती बढ़ाता है सौंफ, जानें इस्तेमाल करने के बेमिसाल नुस्खे



Fennel seeds for Skin Care : सौंफ का इस्तेमाल ज्यादातर लोग माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं। यह एक सुंगधित जड़ी-बूटी है। इसके बीज में पोटैशियम, कैल्शियम, जिंक, जस्ता, लोह और मैंग्नीज जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है। अपने इन्हीं गुणों के कारण कई लोग सौंफ का इस्तेमाल स्किन केयर (Fennel seeds for Skin Care) में भी करते हैं।

इसके बीज का इस्तेमाल मुंहासों, दाग-धब्बों और झुर्रियों को रोकने में किया जाता है। वहीं, सौंफ बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। आइए जानते हैं सौंफ कैसे स्किन और बालों के लिए है फायदेमंद (Fennel seeds for Skin Care)।

स्किन के लिए इस्तेमाल करें सौंफ

एंटी-एजिंग डर्मेटोलॉजिकल स्किन केयर के लिए आप सौंफ के अर्क से क्रीम तैयार कर सकते हैं। यह स्किन को फ्री रैडिकल डैमेज से बचाने में हमारी मदद करता है। इससे स्किन सेल्स का विकास भी काफी अच्छे से होता है। साथ ही इससे हेल्दी ग्रोथ होता है।

टोनिंग में मददगार

सौंफ की मदद से आप अपने स्किन को टोन कर सकते हैं। स्किन टोन करने के लिए एक मुट्ठी सौंफ का बीज लें। इसे उबलते पानी में डालें। इसके बाद इस पानी को ठंडा होने दें। इस पानी में सौंफ के तेल की कुछ बूंदें डालें और इसे छान लें। जितनी बार हो सके, दिनभर में कॉटन बॉल की मदद से अपने चेहरे पर इस पानी को लगाएं। इससे आपकी स्किन कीव टोनिंग को बेहतर बनाएगा और आप फ्रेश महसूस करेंगे।

त्वचा के पोर्स को करता है साफ

स्किन पोर्स को साफ करने के लिए आप सौंफ के बीज को स्टीम फेशियल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टीम लेने के लिए एक लीटर उबलते पानी में एक बड़ा चम्मच सौंफ का बीज डालें। पानी काफी उबलने के बाद इससे अपने चेहरे को स्टीम दें। करीब पांच मिनट तक स्टीम देने से आपके पोर्स एरिया साफ हो जाएंगे। स्किन को चमकदार बनाने के लिए सप्ताह में दो बार सौंफ के पानी से स्टीम लें।

बालों में सौंफ का इस्तेमाल

सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट और रोग प्रतिरोधी गुण पाए जाते हैं, यह बालों की अनेक बीमारियों को दूर करने में हमारी मदद कर सकते हैं। इससे बालों में रूसी की समस्या और स्कैल्प पर होने वाली खुलजी दूर होती है। इतना ही नहीं यह आपको बालों को झड़ने से भी रोकता है।


Post a Comment

0 Comments