बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जाने का यकीन परिवार और फैंस को अभी तक भी नहीं हो रहा है। सुशांत को इतनी जल्दी अलविदा कह जाएंगे ऐसा किसी ने भी सपने में नहीं सोचा था। लेकिन उनका यूं जाना फिल्म इंडस्ट्री पर कई सवाल खड़े कर गया है। दरअसल मीडिया में चल खबरों के अनुसार फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा था।
इतना ही नहीं ऐसी भी खबरें सामने आईं हैं कि नेपोटिज्म का शिकार भी सुशांत हुए थे। सुशांत के निधन के बाद से ही लोग जमकर स्टार किड्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत के पुराने वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं जिसमें वह लोगों के साथ बहुत ही विनम्रता से पेश आ रहे हैं और उनके अंदर के टैलेंट को भी सम्मान कर दिखाई दे रहे हैं।
सुशांत का वीडियो हो रहा वायरल
सुशांत सिंह राजपूत के निधन बाद सोशल मीडिया पर कई पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो जमकर देखा जा रहा है जिसमें वह एक शख्श की खूब सराहना कर रहे हैं। दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स सड़क पर गाना गा रहा है और उसका गाना सुशांत को बेहद पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर सुशांत वीडियो जब से आया है उनके फैंस अपने एक्टर को याद करते हुए भावुक हो रहे हैं और उनके विनम्र स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि ऐसे कई लोग हैं जो कह रहे हैं कि उनके जीवित होते कभी यह वीडियो सामने नहीं आये थे और अब जब वह इस दुनिया में नहीं है तब उनके इन वीडियोज को सामने लाया जा रहा है।
सभी के टैलेंट का सम्मान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत करते थे। सुशांत की इसी बात को ध्यान देते हुए एक फाउंडेशन उनके परिवार ने शुरू करने का फैसला किया है। इस फाउंडेशन के जरिए उन सभी लोगों के टैलेंट को सम्मान दिया जाएगा, जिसके वह हक्कदार हैं। यह फैसला सबसे बड़ा ट्रिब्यूट उनकी याद में बताया जा रहा है।
जांच कर रही है पुलिस
मुंबई स्थित अपने घर में 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी। एक्टर ने खुदकुशी जैसा बड़ा कदम क्यों उठा लिया इसका जवाब आज भी हर कोई जानना चाहता है। एक्टर के इस तरह मौत के बाद पुलिस पूरे मामले की कार्यवाई कर रही है।
सुशांत मौत के मामले में पुलिस ने कई लोगों से पूछ्ताछ की है और अभी कई लोगों से करनी जारी है। सुशांत के दोस्त और क्रिएटिव कंटेंट मैनेजर सिद्धार्थ पिथानी से पुलिस ने हाल ही में पूछ्ताछ की। खबरों के अनुसार सिद्धार्थ उस समय घर पर थे जब सुशांत ने आत्महत्या की थी।
0 Comments